{"_id":"654f62eeadf4ef7b130f3b8a","slug":"riding-bike-youth-died-in-collision-with-roadways-bus-in-agra-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कस्बा से वापस घर लौट रहा था; टंकी चौराहा के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कस्बा से वापस घर लौट रहा था; टंकी चौराहा के पास हुआ हादसा
Sat, 11 Nov 2023 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:48 PM IST
सार
आगरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह फतेहाबाद कस्बा से वापस घर लौट रहा था। टंकी चौराहा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा डौकी थाना क्षेत्र के फतेहाबाद-आगरा मार्ग स्थित टंकी चौराहा के पास बीती रात करीब 8.30 बजे हुआ। मूल रूप से बमरौली थाना क्षेत्र के नगला ताल गांव निवासी रोहतान सिंह फतेहाबाद कस्बा से अपने घर लौट रहा था। टंकी चौराहा के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछलकर दूर जा गिरा। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही घर में सूचना दी। थानाध्यक्ष आरपी सिंह आरोपी चालक बस लेकर भाग गया। जिस रोडवेज बस से हादसा हुआ है, उसका पता लगाया जा रहा है।