Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rickshaw overturns into a ditch; confectioner suffers burns as a pan of hot oil spills over.

Agra News: गड्ढे में पलटा रिक्शा, तेल की कड़ाही पलटने से जला हलवाई

Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw overturns into a ditch; confectioner suffers burns as a pan of hot oil spills over.
सड़क के गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलट गया
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के पास मोती कटरा क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलट गया, जिससे नजदीक की मिठाई की दुकान पर बेड़ई बना रहे हलवाई पर गर्म तेल की कड़ाही पलट गई। इससे खौलता हुआ तेल गिरने से हलवाई झुलस गया। क्षेत्र के लोगों ने सड़क के गड्ढे न भरे जाने का आरोप लगाकर पार्षद और नगर निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मोती कटरा में गौरव गुप्ता की मिठाई की दुकान के बाहर सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। सोमवार दोपहर ढाई बजे ई-रिक्शा चालक राधे श्याम सीढ़ी लाद कर आया। इसी दौरान गड्ढे में पहिया फंसने से रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। रिक्शा पर लदी सीढ़ी मिठाई की दुकान पर खौलते तेल से भरी कड़ाही पर गिर गई।
विज्ञापन

हलवाई गोपाल दास वर्मा के पैर पर खौलता तेल गिर गया और दोनों पैर जल गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। गुस्साए लोगों ने रिक्शा को उठाने नहीं दिया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लंबा जाम लग गया। वार्ड-35 के पार्षद मुन्ना लाल प्रजापति मौके पर पहुंचे पर लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की। क्षेत्रीय निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि कई बार चंदा कर गड्ढे में मलबा भरवा चुके हैं। कुछ दिन में फिर हालात वैसे हो जाते हैं। पांच दिन पूर्व भी एक रिक्शा पलटने से महिला और बच्चे घायल हुए थे।

पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति ने कहा कि वह निगम से सड़कों के गड्ढे भरने की मांग कर चुके हैं लेकिन इंजीनियर सुनवाई नहीं कर रहे। निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed