{"_id":"67345c5699b885160504a2fc","slug":"reward-of-rs-50-000-still-missing-dog-greyhound-not-found-search-continues-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देसी प्रजाति का डॉगी गायब होने पर इतने परेशान क्यों हो रहे पर्यटक, खोजने वाले को देंगे 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देसी प्रजाति का डॉगी गायब होने पर इतने परेशान क्यों हो रहे पर्यटक, खोजने वाले को देंगे 50 हजार का इनाम
Wed, 13 Nov 2024 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
दिल्ली के पर्यटक की पालतू डॉगी का 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। डॉगी के न मिलने से पर्यटक दंपती काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
लापता डॉगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देसी प्रजाति की ग्रेहाउंड की तलाश में दिल्ली के पर्यटक दंपती की नींद उड़ चुकी है। पति को दिल्ली भेजकर कस्तूरी ने आगरा में ही डेरा जमा लिया है। वह अपनी प्यारी ग्रेहाउंड की तलाश में दिन-रात भटक रही हैं। 250 से अधिक कैमरे के फुटेज देखे। 50 हजार का इनाम घोषित करने पर सैकड़ों लोगों ने कॉल किए, लेकिन उनके परिवार की सदस्य ग्रेहाउंड का पता नहीं लगा है।
पालतू डॉगी के बारे में बताते हुए कस्तूरी भावुक हो जाती हैं। बस एक ही बात बोलती हैं कि उनके कुत्ते उनकी जान है। उन्हें कोई लाैटा दे। फ्लैट नंबर 2184, सेक्टर डी पाॅकेट-2, वसंत कुंज दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी दीपायन घोष एयर इंडिया में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि शादी को 10 साल हो गए हैं। उनकी खुद की कोई संतान नहीं है। एक बार वह कहीं जा रहे थे। तब उन्हें हादसे में घायल पिल्ला सड़क पर पड़ा मिला। पास ही उसके साथ कुतिया भी बीमार पड़ी थी। यह देखकर वह रुक गए। उन्होंने दोनों को देखा तो घर ले आए। उनका इलाज कराया।
ये भी पढ़ें - UP: पॉश एरिया और आलीशान कोठी का काला सच...नाबालिग लड़कियों के जिस्म का सौदा, हकीकत कर देगी शर्मसार

एक नवंबर का आए थे आगरा
कस्तूरी ने बताया कि वह 1 नवंबर को आगरा आए थे। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताजव्यू में ठहरे थे। उनके कुत्ते भी साथ थे। 3 नवंबर को वह फतेहपुर सीकरी गए थे। दोनों कुत्तों को होटल में ही छोड़ गए। एक कर्मचारी देखभाल कर रहा था। जाने के कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि उनकी कुतिया (ग्रेहाउंड) कहीं चली गई है। तब से वो तलाश में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: जिम ट्रेनर की घिनौनी करतूत...फ्लैट पर बुलाई विधवा महिला, फिर किया ऐसा कांड; जीते जी मर गई वो

10 हजार से इनामी राशि कर दी 50 हजार
दीपायन के मुताबिक, वह ताजगंज क्षेत्र के तकरीबन 5 किलोमीटर के इलाके में कुतिया की तलाश कर चुके हैं। उन्होंने पहले कुतिया के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार का इनाम रखा था। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर भी चिपका दिए। मगर, कुछ नहीं हुआ। बाद में यह धनराशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। लोग काल करते हैं। जानकारी देते हैं। वह जाते हैं। मगर, कुतिया नहीं मिल रही है। पुलिस ने कुछ दिन तेजी दिखाई। बाद में खानापूर्ति ही हो रही है।
ये भी पढ़ें - Cyber Fraud: मोटी कमाई का झांसा देकर सेल्स मैनेजर से 14 लाख ठगे, हैरान कर देगा तरीका; आप भी रहें सावधान

खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि कुतिया की तलाश की जा रही है। खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई। सीसीटीवी कैमरे में भी कुतिया नजर आई है।