फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue inspector injured in collision between two cars

Agra News: दो कारों की भिड़ंत में राजस्व निरीक्षक घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector injured in collision between two cars
फतेहाबाद आगरा मार्ग पर हादसे में घायल राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार, क्षतिग्रस्त कार
फतेहाबाद। फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर थाना डौकी क्षेत्र के गांव गुर्जा के पास शनिवार शाम दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित राधे की गली निवासी राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार पुत्र हेमवीर सिंह बाह से ड्यूटी कर शनिवार शाम अपनी कार से घर लौट रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब फतेहाबाद-आगरा मार्ग स्थित गांव गुर्जा के पास आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार में आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार घायल हो गए। थाना डौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को थाने में खड़ा करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed