फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired teachers are wandering for the amount of insurance for nine years

नौ साल से बीमा की धनराशि के लिए भटक रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक

Thu, 25 Aug 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers are wandering for the amount of insurance for nine years
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग से जून 2013 में सेवानिवृत्त होने वाले जिले के तीन विकास खंडों के 50 शिक्षक बीमा की धनराशि के लिए भटक रहे हैं। नौ साल से लगातार मांग के बाद उनके बीमा की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

परेशान कुरावली विकास खंड के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन डाक में रिसीव कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके साथ के सात विकास खंडों के शिक्षकों को बीमा की धनराशि का भुगतान हो चुका है जबकि कुरावली, किशनी और करहल विकास खंड के शिक्षकों की बीमा की धनराशि का भुगतान नौ साल बाद भी नहीं किया गया है। उन लोगों की उम्र अब इतनी नहीं है कि वे लेखाधिकारी या बीएसए कार्यालय के चक्कर काटें। ज्ञापन में मांग की गई है कि बीमा की धनराशि भुगतान कराएं जिससे कि वृद्धावस्था में बीमा की धनराशि का लाभ मिल सके। भगवान सिंह, रामसनेही लाल, सत्यदेवी, सीताराम, धनपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दो की हो चुकी है मौत
भगवान सिंह ने बताया कि कार्यालयों को चक्कर काटते-काटते उनके दो साथी प्राथमिक विद्यालय बरौलिया से सेवानिवृत्त होने वाले हवलदार सिंह और प्राथमिक विद्यालय आठपुरा के एक शिक्षक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2013 में सेेवानिवृत्त होने वाले तीन विकास खंडों के शिक्षकों की बीमा की धनराशि बीमा निदेशक कार्यालय प्रयागराज से उपलब्ध नहीं कराई गई है। कई बार स्मरण पत्र भेजे जा चुके हैं फिर से स्मरण पत्र भेजा जा रहा है।
अनिल शर्मा, लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed