फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired Sergeant wife commits suicide in her residence at Air Force Station premises in agra

एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या: फंदे पर लटकी मां की लाश, घर में कोई न था; देखकर चीख पड़े मासूम

Wed, 20 Nov 2024 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

आगरा में एयरफोर्स स्टेशन परिसर के आवास में सेवानिवृत्त सार्जेंट की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति मेरठ गए थे। उन्होंने दो महीने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। स्कूल के लिए सुबह बच्चे जागे तो मां फंदे पर लटकती मिली।

विज्ञापन
Retired Sergeant wife commits suicide in her residence at Air Force Station premises in agra
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित सरकारी आवास में रहने वाले सेवानिवृत्त सार्जेंट राजकुमार राणा की पत्नी अनामिका (38) ने मंगलवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। उस समय पति घर में नहीं थे।  बेटा-बेटी स्कूल जाने के लिए जागे तो मां को फंदे पर लटका देखकर चीखने लगे। इस पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पुलिस और एयरफोर्स अधिकारी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि महिला बीमार थीं। अवसाद में आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन परिसर में राजकुमार राणा रहते हैं। वह मूलरूप से छज्जूपुर, हापुड़ के रहने वाले हैं। सरकारी आवास में पत्नी अनामिका और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। राजकुमार सार्जेंट के पद पर तैनात थे। सितंबर में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार राणा का 12 साल का बेटा कक्षा आठ और आठ साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। राजकुमार की मेरठ में परीक्षा थी। वह मंगलवार को वहां गए हुए थे। सुबह करीब 6 बजे अनामिका ने बच्चों को स्कूल के लिए जगाया, लेकिन वो दोबारा सो गए।
विज्ञापन

एक घंटे बाद पड़ोसी स्कूल भेजने के लिए उनके बच्चों को देखने आए। आवाज लगाने पर बच्चे जाग गए। तभी उन्होंने मां को फंदे पर लटका देखा तो रोने लगे। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने बताया कि अनामिका 14 साल से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थीं। उनका इलाज चल रहा था। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने भी दी थी जान
अक्तूबर में वायु सेना स्टेशन परिसर स्थित आवास में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। वह अपने आवास में फंदे पर लटके मिले थे। इसका कारण पता नहीं चल सका था। बाद में दिल्ली में रह रहीं कैप्टन पत्नी रेणु तंवर ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed