फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   retired railway officer digital arrest by fake police officer in agra

UP: 'CJI की कोर्ट में होगी सुनवाई..', रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी को सात दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 28 लाख की ठगी

Thu, 16 Oct 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Oct 2025 10:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में  रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी का डिजिटल अरेस्ट रखने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने अधिकारी को इस कदर डराया कि उन्हें सात दिन तक घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन
retired railway officer digital arrest by fake police officer in agra
digital arrest - फोटो : amar ujala

विस्तार

आपके आधार कार्ड पर लिए गए सिम से लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। अवैध तरीके से विज्ञापन और संदेश लोगों को भेजे जा रहे हैं। खाते खोलकर काले धन का लेन-देन किया गया है। मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई की कोर्ट में वर्चुअल की जाएगी। अगर किसी को बताया तो पूर्व में पकड़े गए अपराधी तुम्हारी हत्या कर सकते हैं। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है...। कुछ इसी तरह साइबर ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब मामला साइबर क्राइम थाने में पहुंचा है।
विज्ञापन


रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी ने बताया कि पहली बार काॅल 25 सितंबर को आया था। काॅल करने वाले ने कहा कि वो दूरसंचार नियामक आयोग का पीआरओ विजय कुमार बोल रहा है। बताने लगा कि तुम्हारे आधार कार्ड से एक सिम मुंबई से खरीदा गया है। इस नंबर का प्रयोग लोगों के पास अवैध तरीके से विज्ञापन भेजने के लिए किया जा रहा है। साथ ही ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे लोग उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद बताया कि जल्द ही मुंबई पुलिस आपको बुलाएगी।
विज्ञापन


आते रहे काॅल पर काॅल
बाद में किसी संदीप राव का काॅल आया। बताया कि यह एक विशेष पोर्टल है। उस पर मुंबई पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। कहा कि आईपीएस अधिकारी विजय खन्ना वीडियो काॅल करके जानकारी लेंगे। विजय खन्ना ने खुद को अपराध शाखा मुंबई का अधिकारी बताते हुए कहा कि जेट एयरवेज के समन्वयक नरेश गोयल के साथ सहयोग में आप मनी लॉन्ड्रिंग के केस में संदिग्ध हैं। उन्होंने नरेश गोयल और सहयोगी संदिग्धों के कुछ वीडियो भी भेज दिए। जोकि केनरा बैंक के पूर्व निदेशक के उच्च अधिकारी, शिक्षा ब्यूरो के पूर्व उप निदेशक, संदिग्ध दिनकर गुप्ता आर्थिक अपराध जांच इकाई के पूर्व उप प्रमुख और दूरसंचार ब्यूरो की पूर्व कर्मचारी ऋषिमा सचदेव के थे। इसके बाद बताया कि उनके नाम से केनरा बैंक का एटीएम कार्ड की फोटो भी भेजी। बताया कि यह नरेश गोयल से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

और यूपीआई में हुआ है लेन-देन
इसका उपयोग यूपीआई लेनदेन के लिए किया गया था। उन्होंने मोबाइल पर एक रेड नोटिस भी भेजा। इसके बाद एफआईआर की काॅपी, गोपनीय अनुबंध पत्र, सहमति पत्र और प्रवर्तन निदेशालय से जारी फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेज दिया। धमकी दी कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए अपने परिजन ही नहीं पड़ोसियों तक को भी कुछ नहीं बताया जाए। कहा कि अगर किसी को बताया तो अपराधी हत्या कर सकते हैं। सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया।

आरोप है कि साइबर ठग विजय खन्ना ने न्यायमूर्ति बीआर गवई के समक्ष वीडियो कॉलिंग से पेशी कराने को कहा। सुनवाई के बाद गिरफ्तारी वारंट को होल्ड करने और 7 दिनों के भीतर वित्तीय संपत्तियों को सरेंडर करके यूपीआई लेनदेन के माध्यम से जांच करने के बारे में बताया। बाद में खाते में जमा रकम का सरेंडर करने का दबाव बनाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर पेंशन खाते से 17 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में कई दिन डिजिटल अरेस्ट किया गया। बाद में पत्नी के खाते से भी 11 लाख रुपये जमा करा लिए।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि त्योहार में साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि किसी के लालच में नहीं आए। मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। अगर कोई पुलिस अधिकारी बताकर काल करता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती है। काल करके कोई पुलिस अधिकारी, परिचित और धमकाकर रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं कि ठगी होने वाली है। तुरंत काल काट देना चाहिए। इसकी शिकायत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed