{"_id":"639456784ca6d86ed37fdbb5","slug":"retired-justice-of-the-high-court-reached-sribankebihari-temple-inspected-the-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस, किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस, किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Sat, 10 Dec 2022 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 03:20 PM IST
सार
रिटायर्ड जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल ने गेट नंबर एक से मंदिर में प्रवेश किया और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर भीड़ के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर परिसर और उसके आसपास क्षेत्र के विकास संबंधी सौंपी गई जांच करने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस शुक्रवार को मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर और गलियों के साथ मुख्य मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास विकास के लिए बनाए गए नक्शे का अवलोकन किया।
शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे ठाकुर मंदिर पहुंचे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल ने जांच शुरू की। गेट नंबर एक से मंदिर में प्रवेश किया और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर भीड़ के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। गेट नंबर दो पर एसएसपी शैलेष पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे और सीओ सदर प्रवीण मलिक ने उन्हें भीड़ को नियंत्रण करने की व्यवस्था के साथ विकास संबंधी नक्शा दिखाया।

गेट नंबर तीन पर कुछ देर रुके
इसके बाद गेट नंबर तीन पर कुछ देर रुकने के बाद मंदिर के अंदर गए और गेट नंबर पांच और फिर गलियों का निरीक्षण किया। पुन: मंदिर प्रांगण में आए और भीड़ का आंकलन किया। यहां से पांच नंबर गेट पर पहुंचे और फिर चार नंबर गेट के बाहर आकर मंदिर के पीछे परिक्रमा से होकर गेट नंबर एक पर आए। यहां से वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। वो जिन रास्तों से होकर निकले, ऊपर से गलियों का निरीक्षण किया। वीआईपी रोड की ओर जाते समय भी उन्होंने ऊंची इमारतों और दुकानों के साथ रास्ते में पड़ने वाली गलियों का अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई है, इससे पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन