फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank employee dies after being hit by passenger train

Agra News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी की मौत

Sun, 11 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Retired bank employee dies after being hit by passenger train
मृतक वासुदेव का फाइल फोटो
मैनपुरी। रविवार की सुबह घर से टहलने के लिए गए सेवानिवृत्त बैंक कर्मी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी सेवनिवृत्त बैंककर्मी वासुदेव सिंह चौहान (62) वर्तमान में शहर के मोहल्ला रघुराजपुरी में परिवार के साथ रह रहे थे। वह रोजाना टहलने के लिए नगला जुला रेलवे क्रॉसिंग के पास जाया करते थे। रविवार की सुबह भी वह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। इस बीच वहां मौजूद किसी परिचित ने वासुदेव सिंह के ट्रेन से कटने की जानकारी पुत्र गोलू को दी। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे में सेवानिवृत्त बैंककर्मी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed