फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Result from preparation to prevent online fraud

ऑनलाइन रिजल्ट से फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी

Sat, 13 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Result from preparation to prevent online fraud
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मार्कशीट की गलतियां ठीक कराने के नाम पर हो रहे नंबरों के खेल पर ब्रेक लगने जा रहा है। डा. बीआरए विश्वविद्यालय 2010 से 2012 सत्र के आफलाइन रिजल्ट को अब आनलाइन करने जा रहा है। विधानसभा की आश्वासन समिति की जांच रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है।
विज्ञापन

सत्र 2013 में रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी को बीते सत्रों की त्रुटिपूर्ण मार्कशीट ठीक कराने का भी जिम्मा था। इनका रिकार्ड आफलाइन था, ऐसे में 2010 से 2012 सत्र की मार्कशीट ठीक कराने के नाम पर बुकिंग की जा रही थी। आनलाइन रिजल्ट न होने पर एजेंसी मनमाने नंबर मार्कशीट में दर्ज कर देती थी। कुलसचिव केएन सिंह का कहना आफलाइन रिजल्ट को आनलाइन किया जाएगा, जिससे नंबर बढ़ाए जाने की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन


 एफआईआर, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
आधा-अधूरा परिणाम देने वाली शुभाटेक प्राइवेट लिमिटेड के संचालक पर एफआईआर हुए दो सप्ताह गुजर गए, पुलिस भी हाथ पर हाथ धरी बैठी है। अभी तक संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसा ही माइंडलोजिक इन्फ्राटेक के साथ हुआ। इसके संचालक के खिलाफ भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के सर्वर से काम चला रहा विवि
डा. बीआरए यूनीवर्सिटी पर दोतरफा मार पड़ रही है। एजेंसियों ने आधा-अधूरा परिणाम देने से विवि अधिकारियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। वहीं एजेंसी विश्वविद्यालय के सर्वर का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय ने विभागीय कार्यों के लिए किराए पर सर्वर ले रखा है। इसके लिए विवि को हर महीने सवा लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed