फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residents of Bagh Rajpur are desperate for every drop of water, while those in Gokulpura received contaminated water.

Agra News: पंचकुइयां चौराहे पर उफनाया सीवर, टूटी पंपिंग लाइन

Fri, 25 Sep 2026 03:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Residents of Bagh Rajpur are desperate for every drop of water, while those in Gokulpura received contaminated water.
पंचकुइयां में उफना रहा सीवर।
आगरा। पंचकुइयां चौराहे पर श्रीराम मंदिर के सामने और भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा के नजदीक दो जगह सीवर उफना गया। इससे चौराहे पर मंदिर और अशोक नगर रोड पर सीवर का गंदा पानी भर गया। छुट्टी के बाद निकले जीआईसी के छात्र-छात्राओं और लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। शाहगंज पंपिंग स्टेशन को जा रही 300 मिमी. व्यास की सीवर लाइन टूटने के कारण पंपिंग बंद हो जाने से 15 फीट गहरा सीवर सड़क पर पूरे दिन बहता रहा। हजारों लोग इससे परेशान रहे।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि शाहगंज बाजार जाने के लिए निकले तो सीवर उफनाता हुआ मिला। दो दिन से पूरे चौराहे पर गंदा, बदबूदार पानी भर रहा है। स्कूल जाते हुए और वापस आते हुए बच्चे गंदे पानी से निकल रहे हैं। चौराहे के दोनों किनारों पर मंदिर है और बीच में दक्ष प्रजापति की प्रतिमा लगी है। क्षेत्रीय निवासी मुकुंद मोहन के मुताबिक जयपुर जाने वाले पर्यटकों के लिए यही एकमात्र रास्ता है। सीवर उफनाने पर विदेशी पर्यटक बसों से कैमरे में कैद करके ले गए हैं। पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने बताया कि पंपिंग स्टेशन से सीवर की पंपिंग का काम रुका हुआ है। वह दो बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

- खोदाई के दौरान रेलवे लाइन के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस वजह से शाहगंज स्थित पंपिंग स्टेशन से सीवर की पंपिंग का काम रुका हुआ था। देर रात तक लाइन की मरम्मत कराकर उसे जोड़ दिया गया है और पंपिंग शुरू कर दी गई है। आज दोपहर से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तनवीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed