फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reserve Civil Police Recruitment 150 questions of 300 marks Half marks will be deducted for every wrong answer

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती: 300 अंक के होंगे 150 प्रश्न, इन बातों का रखें ध्यान; हर गलत उत्तर पर कटेगा आधा नंबर

Tue, 13 Feb 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिए होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा देने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात ये है कि यदि आप किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं, तो आधा नंबर कट जाएगा। 

विज्ञापन
Reserve Civil Police Recruitment 150 questions of 300 marks Half marks will be deducted for every wrong answer
यूपी पुलिस भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होनी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अनुसार दो घंटे की इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को हर एक गलत उत्तर की कीमत आधा अंक गंवाकर चुकानी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक से अधिक उत्तरों पर गोला लगाने वाले अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के लिए भी ऋणात्मक अंक दिए जाएंगे। वस्तुनिष्ठ आधार पर होने वाली लिखित परीक्षा में हर प्रश्न के उत्तर के रूप में 4 विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को केवल एक ही सही उत्तर पर निशान लगाना है और ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि किसी भी सवाल के जवाब में दो गोले नहीं भरने हैं।
विज्ञापन


अगर किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक विकल्पों को ओएमआर शीट पर भरा तो वह उत्तर गलत मानते हुए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। हर एक गलत जवाब पर अभ्यर्थियों का आधा अंक काट लिया जाएगा। ऐसे में दो गलत उत्तर होने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ओएमआर शीट केवल नीले या काले बालपेन से ही भरने हैं। हिंदी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों के सभी प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे। किसी भी संशय की स्थिति में अंग्रेजी रूपांतर को मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे विषय
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed