फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reservation list for the chairman of Municipality and Nagar Panchayat released in Kasganj

निकाय चुनाव: कासगंज में नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 05 Dec 2022 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 07:49 PM IST
सार

जिले में तीन नगरपालिका हैं, जिसमें कासगंज नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनारक्षित रहा है, जबकि सोरों नगर पालिका का अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं गंजडुंडवारा का अध्यक्ष पद महिला के आरक्षित है।

विज्ञापन
reservation list for the chairman of Municipality and Nagar Panchayat released in Kasganj
कासगंज नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची सोमवार शाम को जारी कर दी गई। आरक्षण की सूची जारी होने के साथ ही कहीं खुशी का माहौल है तो कहीं मायूसी छा गई। जिले में तीन नगरपालिका हैं, जिसमें कासगंज नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनारक्षित रहा है, जबकि सोरों नगर पालिका का अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं गंजडुंडवारा का अध्यक्ष पद महिला के आरक्षित है। पटियाली और अमांपुर के अध्यक्ष पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पूर्व की तरह अनारक्षित रहीं हैं। 

विज्ञापन


जिले में तीन नगर पालिका एवं सात नगर पंचायत हैं। वर्ष 2017 के चुनाव की बात की जाए तो तीन नगर पालिकाओं में से गंजडुंडवारा ही अनारक्षित रही। जबकि कासगंज एवं सोरों महिलाओं के लिए आरक्षित हो गईं। इसी तरह से सात नगर पंचायातें में से मोहनपुर, पटियाली एवं अमांपुर नगर पंचायत अनारक्षित रही। जबकि सिढ़पुरा, भरगैन, सहावर, महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। वहीं बिलराम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई। पिछड़ी जाति के हिस्से में कोई भी सीट नहीं आई। 
विज्ञापन


इस बार हुए आरक्षण में पटियाली और अमांपुर का अध्यक्ष पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दोनों ही सीटें पूर्व की तरह अनारक्षित हैं, जबकि तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के आरक्षण के क्रम में बदलाव हुआ है। आरक्षण सूची जारी होते ही जिन दावेदारों के माफिक आरक्षण घोषित हो गया वह खुश नजर आए। जिन दावेदारों के विपरीत आरक्षण हो गया, वहां मायूसी का आलम बन गया। चार दिन पूर्व शासन ने वार्डों का आरक्षण जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निकाय                    2017 का आरक्षण-  2022 का आरक्षण

नगर पालिका कासगंज- सामान्य महिला-  अनारक्षित
नगर पालिका सोरोंजी-  अनुसूचित जाति महिला- ओबीसी महिला
नगर पालिका गंजडुंडवारा- अनारक्षित -महिला
नगर पंचातय सिढ़पुरा -सामान्य महिला -अनारक्षित
नगर पंचायत सहावर -सामान्य महिला -अनारक्षित
नगर पंचायत भरगैन -सामान्य महिला-  अनारक्षित
नगर पंचायत बिलराम -अनुसूचित जाति -अनारक्षित
नगर पंचायत मोहनपुर -अनारक्षित -ओबीसी
नगर पंचायत पटियाली- अनारक्षित -अनारक्षित
नगर पंचायत अमांपुर -अनारक्षित -अनारक्षित 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed