फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Researchers will also be able to teaching in Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra

Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शोध करने वाले भी पढ़ा सकेंगे, प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार रुपये

Tue, 13 Sep 2022 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 10:00 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में शोध करने वालों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय में आर्यभट्ट शिक्षक सहायक व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके तहत अब शोध करने वाले भी पढ़ा सकेंगे। 

विज्ञापन
Researchers will also be able to teaching in Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आर्यभट्ट शिक्षक सहायक व्यवस्था शुरू हो गई है। इसमें शोधार्थी अध्यापन कर सकेंगे। इन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सोमवार को बृहस्पति भवन में कार्य परिषद की ऑनलाइन बैठक में मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


प्रभारी कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने बताया कि आवासीय इकाई के विभिन्न विभागों में पंजीकृत शोधार्थियों को ही इसका लाभ मिलेगा। कार्य परिषद की बैठक में 16 शोधार्थियों की मंजूरी मिली है। इनको प्रति महीने 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इसी सत्र से ये विभिन्न संकाय में पढ़ा सकेंगे। 
विज्ञापन


बीते दिनों तीन दिन तक चले साक्षात्कार में 73 शिक्षक चयनित कर लिए हैं। इनमें से 36 संविदा पर और 37 अतिथि शिक्षक हैं। 2022-23 सत्र से अध्यापन करेंगे। कुलपति, संकाय अध्यक्ष और विशेषज्ञों की संस्तुति पर अगले सत्र के लिए कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कला संकाय की कक्षाएं आज से 

विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान में कला संकाय की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। निदेशक प्रो. उमेश शर्मा ने बताया कि कला संकाय में 40 सीटें हैं और ये सभी पर प्रवेश हो गया है। कक्षाएं सुबह 11 बज से शुरू होंगी। विद्यार्थियों ने समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय के विकल्प लिए हैं।

एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू में प्रवेश काउंसिलिंग 20 सितंबर से 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू में 2022-23 सत्र के लिए प्रवेश काउंसिलिंग 20 सितंबर से शुरू होगी। तीन दिन तक जुबली हॉल में काउंसिलिंग चलेगी। 

समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि 20-21 सितंबर को एमएसडब्ल्यू और 22 सितंबर को बीएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनका 15 सितंबर तक वेब पंजीकरण हुआ है। 16 सितंबर को इसकी सूचना विभाग के सूचना पट पर चस्पा कर दी जाएगी। काउंसिलिंग में शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed