फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   research student was beaten up by bullies on Dayalbagh road in Agra

Agra: शोध छात्रा से सरेराह मारपीट, कपड़े फाड़े, 'शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण की कही बात'

Tue, 25 Apr 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:02 PM IST
सार

आगरा में एक शोध छात्रा से सरेराह मारपीट की गई। यहीं नहीं उसके कपड़े फाड़ दिए गए। छात्रा ने दबंगों द्वारा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
research student was beaten up by bullies on Dayalbagh road in Agra
Agra: शोध छात्रा से सरेराह मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग मार्ग पर सोमवार को एक शोध छात्रा से मारपीट की गई। आरोप है कि एक दंपती ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्द भी बोले। मामले में न्यू आगरा थाना में तीन नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटनास्थल से भी साक्ष्य संकलन किया जाएगा।

विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि अलीगढ़ की युवती ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मथुरा निवासी मानवेंद्र सिंह, अंजलि सिंह, अंजलि के पिता सुरेश चंद सोनी और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में युवती ने कहा है कि वो पीएचडी कर रही है। 

विज्ञापन

जातिसूचक शब्द भी बोले

24 अप्रैल को दयालबाग मार्ग पर उन्हें मास्टर्स न्यू शिक्षण संस्थान के संस्थापक मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अंजलि ने रोक लिया। कॉलेज की ड्रेस फाड़ दी। विरोध पर मारपीट की। अंजलि ने नाखून मारकर घायल कर दिया। जातिसूचक शब्द बोले और उसकी इज्जत को तार-तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के लिए लिए थे रुपये 

युवती का आरोप है कि मानवेंद्र ने उससे नौकरी लगवाने के लिए रुपये लिए थे। 70 हजार रुपये वापस कर दिए। 1.50 लाख रुपये बकाया है। ढाई साल से शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण करता आ रहा है। पूर्व में वो मानवेंद्र को जानती थी। अब उसकी पत्नी, भाई और पिता धमकी दे रहे हैं। दो दिन पहले अंजलि ने उसे फोन किया था। गलत बातें बोली थीं।

सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस

एसीपी का कहना है कि मुकदमा मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ की धारा और एससी-एसटी एक्ट में लिखा गया है। घटनास्थल पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेगी। युवती ने मुकदमे में एक आरोपी सुरेश चंद सोनी को भी बनाया है। वह नामजद महिला अंजलि के पिता बताए गए हैं। उनके संबंध में भी जांच की जा रही है।


मेरी अंजलि नाम की कोई बेटी नहीं

पुलिस को दे दी गई है जानकारी 

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी का कहना है कि थाना न्यू आगरा में दर्ज केस में नामजद अंजलि और मानवेंद्र से उनका कोई नाता नहीं है। न तो अंजलि नाम की उनकी कोई बेटी है और न ही मानवेंद्र नाम का कोई दामाद है। पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। एक बेटी है। वह आगरा से बाहर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed