फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reports against chest manager of SBI for fake currency deposit

नोटबंदी में जमा की नकली करेंसी, एसबीआई के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 25 Nov 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फिरोजाबाद/शिकोहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फिरोजाबाद/शिकोहाबाद Updated Sun, 25 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Reports against chest manager of SBI for fake currency deposit
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शिकोहाबाद के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में रिपोर्ट की गई है। नोटबंदी के समय जमा हुए एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट में नकली करेंसी मिलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दावा अनुभाग निर्गम विभाग भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के प्रबंधक सत्यकुमार ने थाना शिकोहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें करेंसी चेस्ट प्रबंधक ने पांच सौ रुपये के 35 और एक हजार के नौ नकली नोट जमा कराए हैं। करेंसी चेस्ट  मामला नौ माह पुराना है। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शिकोहाबाद में तैनात करेंसी चेस्ट प्रबंधक ने 11 से 13 जनवरी के बीच पुराना कैश जमा कराया। जिसमें नौ नोट एक हजार के और 35 नोट पांच सौ रुपये के नकली थे। जब यह करेंसी आरबीआई कानपुर पहुंची तो उनकी जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें नकली नोट पकड़ में आए। कानपुर रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने एक तहरीर एसपी और डीएम को भेजी। जिसमें करेंसी चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई।


अधिकारियों के आदेश पर रविवारदेर शाम थाने में चेस्ट प्रबंधक मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक शिकोहाबाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के करेंसी चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed