फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of beating of Dalit youth

Agra News: दलित युवकों की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of beating of Dalit youth
सहावर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी दलित युवकों के साथ कुछ लोगों ने पिटाई कर दी और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार को बसपा और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्षों ने गांव में पहुंचकर युवकों का घटनाक्रम जाना और थाने में पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। गांव बहटा निवासी सौरभ व मोहित का आरोप है कि रविवार को वह शाम पांच बजे सब्जी लेने गांव चांड़ी जा रहे थे। गाड़ी कर हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा। आरोप है कि इसी बात पर गांव चांडी निवासी रोहित, शिंटू, शिवम अलोक, कुलदीप व आठ अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़कर आम के बाग में ले गए और लात-घूसों से पिटाई करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। इसमें दोनों युवक छोड़ने की लगातार गुहार कर रहे थे, लेकिन आरोपी उनके साथ पिटाई करते जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष डीपी राना और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे। उनसे घटनाक्रम की जानकारी ली और थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिलवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed