{"_id":"57c8798c4f1c1b50212cb6d7","slug":"replays-of-rain-on-appointment-jmajm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय वक्त पर झमाझम बारिश का री-प्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय वक्त पर झमाझम बारिश का री-प्ले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बुधवार और गुरुवार को एक ही वक्त पर दोपहर में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर 2:45 पर बादल घिरे और 40 मिनट झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को भी ठीक 2:45 पर बारिश शुरू हुई और उतनी तेजी, उतनी ही देर तक बादल बरसे। एक तरह से यह बारिश का री-प्ले था जो गुरुवार दोपहर लोगों को नजर आया। सितंबर के पहले ही दिन झमाझम बारिश के बाद शहर भर में जलभराव हो गया और सैकड़ों लोगों के वाहनों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार दोपहर एक बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई और दो बजे काले बादल गहराने लगे। बुधवार की ही तरह से मौसम गुरुवार को बदला और उसी तर्ज पर बारिश शुरू हुई। 40 मिनट की बारिश ने शहर में दो पहिया और चार पहिया वाहन सवारों की मुसीबत बढ़ा दी। गुरुवार को 27.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सितंबर का आगाज इस बारिश के साथ अच्छा रहा। बारिश की वजह से बिजलीघर, लोहामंडी, तोता का ताल, चर्च रोड, कमला नगर, साकेत कालोनी, हसन पुरा, कैलाशपुरी रोड, सेंट जोंस चौराहा, आवास विकास कालोनी, केदार नगर, अलबतिया रोड, वीआईपी रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर कई फुट तक पानी भरा हुआ था। लोगों के वाहन बंद हो गए। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बारिश के आसार कम रहेंगे। बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन अब तेज बारिश के आसार कम हैं। शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश से मकान गिरा, जमीन धंसी
गांव महदऊ में गुरुवार को बारिश के दौरान मकान गिर पड़ा। यह मकान महेंद्र सिंह का है। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। मलबे में दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। वहीं रुनकता के गांव मुरैंडा में हरि सिंह के मकान में गहरा गड्ढा हो गया। हादसा शाम तकरीबन चार बजे हुआ। इसमें हरि सिंह और पप्पू का परिवार रहता है। जमीन धसकने से चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए।