{"_id":"63fcf7db8b71b1af850b5bd5","slug":"renowned-singer-maithili-thakur-performed-in-taj-mahotsav-at-agra-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सवः लोकगीतों और लोकनृत्य का जमा रंग, मैथिली ठाकुर ने बांधा समां, राई नृत्य पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सवः लोकगीतों और लोकनृत्य का जमा रंग, मैथिली ठाकुर ने बांधा समां, राई नृत्य पर झूमे लोग
Tue, 28 Feb 2023 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:05 AM IST
सार
आगरा में आयोजित हो रहे ताज महोत्सव में सोमवार को प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। उनके गीतों को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनके गीतों को लोग उनके साथ-साथ गुनगुनाते नजर आए।
विज्ञापन
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देतीं मैथिली ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में सोमवार की रात लोकगीतों और लोकनृत्य के नाम रही। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने देर रात 11:20 बजे शिल्पग्राम के मंच पर लोकगीतों की जो शुरुआत की। वह सिलसिला 12 बजे तक चला। उससे पहले लोकनृत्य राई की प्रस्तुति पर लोग झूमते दिखे।
विज्ञापन
भजन और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने महोत्सव में भजनों से लेकर लोकगीतों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। लोग देर रात 11 बजे तक उनके इंतजार में पंडाल में डटे रहे। मैथिली ने सबसे पहले सुनाया ''काली कमली वाला मेरा यार है।'' उसके बाद चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया'', छाप तिलक सब छीनी'' और ''श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में'', आदि गाने पर तान छेड़ी तो लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। दर्शक कुर्सियों को छोड़कर नाचते भी नजर आए।
विज्ञापन
शिल्पग्राम के मंच पर मैथिली ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला