{"_id":"62c1e13a7eca9f217e429ba7","slug":"renovation-work-of-highway-stopped-due-to-waterlogging-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बारिश से हाईवे की एक लेन पर हुआ जलभराव, मरम्मत और नवीनीकरण के काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बारिश से हाईवे की एक लेन पर हुआ जलभराव, मरम्मत और नवीनीकरण के काम रुका
Mon, 04 Jul 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:04 AM IST
सार
बारिश से एक तरफ हाईवे का काम बंद पड़ा है। दूसरी तरफ मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत आगरा फोर्ट के सामने चल रहा सुरंग खोदाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक हाईवे की एक लेन कई जगह पानी में डूब गई है। इससे रविवार को मरम्मत और नवीनीकरण के काम पर ब्रेक लग गया। तीन दिन से मशीनें हाईवे पर खड़ी हैं। जहां पानी भरा है, वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। रविवार रात बारिश ने हालात और खराब कर दिए।
विज्ञापन
बारिश से एक तरफ हाईवे का काम बंद पड़ा है। दूसरी तरफ मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत आगरा फोर्ट के सामने चल रहा सुरंग खोदाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पानी व सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई बंद हो गई है। इधर, महीनेभर से खोदी पड़ी सड़कों की मरम्मत टल गई है। अब सड़कों को गड्ढों से मुक्ति बरसात के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
पंपों से होगी पानी की निकासी
मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि बारिश खोदाई वाले स्थानों पर कुछ परेशानी हो रही है। पानी की निकासी के लिए पंप लगाए जा रहे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता महेश गौतम का कहना है कि बरसात में गहरी खोदाई के कार्य नहीं किए जाते।
विज्ञापन
ये कार्य भी प्रभावित
- सबमर्सिबल के लिए बोरिंग कार्य बंद हैं। बोरिंग से रेत निकल रहा है।
- राजामंडी, आगरा कॉलेज व आरबीएस पर मेट्रो के लिए खोदाई बंद है।
- प्लास्टिक व कचरा सफाई कार्य भी जलभराव के कारण प्रभावित हो गया।
- ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली लाइनों की मरम्मत में भी समय लग रहा।