फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   removing the poles from the dividers on Fatehabad road for metro project works in agra

Agra Metro: फतेहाबाद मार्ग पर डिवाइडर से खंभे हटाने का काम शुरू, कैमरे भी हटेंगे

Tue, 01 Dec 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Dec 2020 04:27 PM IST
सार

  • आगरा मेट्रो के लिए डिवाइडर से खंभे हटाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। इसके बाद कैमरे भी हटाए जाएंगे। फतेहाबाद रोड पर बैरिकेडिंग पहले ही की जा चुकी है।

विज्ञापन
removing the poles from the dividers on Fatehabad road for metro project works in agra
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने सबसे पहले ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन बनेगा। फिर बसई और फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इनके लिए फतेहाबाद रोड पर सोमवार से डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे हटाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक मेट्रो की पहली लाइन में सबसे पहले छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरीडोर तैयार होगा। इसमें तीन स्टेशन के लिए 273 करोड़ रुपये का ठेका हो चुका है। दो साल में कंपनी को ट्रैक चालू करना है। 
विज्ञापन



यूपीएमआरसी के डीजीएम पंचानन मिश्र ने बताया कि सबसे पहले टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन से प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होगा। इसके लिए डिवाइडर को खाली किया जा रहा है। डिवाइडर के ऊपर ट्रैक बनेगा। इसके लिए पिलर खड़े किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिलर की नींव भरने के लिए गढ्डे खोद कर बेस तैयार किया जाएगा। फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कार्य भी मेट्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित हो सकते हैं। डिवाइडर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी हटाया जाएगा। इसके अलावा नवीन आगरा के तहत लगे तिरंगा एलईडी लाइट वाले खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है।

पीएसी मैदान में सिर्फ बैरिकेडिंग हुई

आगरा मेट्रो का पहला मेंटिनेंस डिपो पीएसी मैदान में बनेगा। इसके लिए सिर्फ 18 महीने का समय लीसा इंजीनियर्स कंपनी को मिला है। 112 करोड़ रुपये से डिपो तैयार होगा। फिलहाल पीएसी मैदान में सिर्फ बैरिकेडिंग हो सकी है। कंपनी ने अभी कार्य शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed