{"_id":"5f27a73bb8f7f25ad9602f66","slug":"religious-channel-ob-van-crashes-on-yamuna-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जा रही ओबी वैन यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, इंजीनियर सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जा रही ओबी वैन यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, इंजीनियर सहित तीन लोग घायल
Tue, 04 Aug 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम की कवरेज के लिए नोएडा से अयोध्या जा रही एक टीवी चैनल की ओबी (आउटसाइड ब्रॉडकास्टिंग) वैन को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। इससे वैन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में वैन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार की सुबह फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। नोएडा से एक टीवी चैनल की ओबी वैन अयोध्या जा रही थी। वैन में चालक के अलावा चैनल के पत्रकार और कैमरामैन भी थे। सुबह जब गाड़ी नसीरपुर थाना क्षेत्र में नसीरपुर कट के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान पीछे की साइड मार दी।
विज्ञापन
इससे वैन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में प्रदीप गिरि पुत्र सुदर्शन गिरी, अमित सिंह पुत्र इंद्रदेव सिंह और चालक गोपाल शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी नोएडा घायल हो गए। थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।