{"_id":"67f73eeae99d38d2790acb1f","slug":"relief-from-record-breaking-heat-agra-third-hottest-city-know-next-two-days-up-weather-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से राहत...सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से राहत...सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
Thu, 10 Apr 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:15 AM IST
सार
भीषण गर्मी से राहत मिल ही गई। 24 घंटे पहले जो आगरा तप रहा था, गुरुवार सुबह अचानक हुई हल्की बूंदा-बांदी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
आगरा का मौसम, काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा लगातार दो दिन लू के थपेड़े झेल रहा आगरा बुधवार को प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। प्रदेश में झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को आगरा में तापमान 41.4 डिग्री रहा। दो दिनों में आगरा में तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की ई है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान आगरा से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में गर्मी से राहत के आसार हैं। तेज धूल भरी हवा तापमान को तीन डिग्री तक लुढ़का सकती हैं।
बुधवार को सुबह 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण गर्मी से मामूली राहत मिली, लेकिन दोपहर में बादलों की आवाजाही के कारण उमस बढ़ गई। बुधवार दोपहर तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

आज से दो दिन तक मिलेगी राहत
लू के थपेड़ों से परेशान हो रहे लोगों को बृहस्पतिवार से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, वहीं कई जगह बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं। 12 अप्रैल तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप

गर्मी से परेशान हुए स्कूली बच्चे
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी एक से दो बजे के बीच हो रही है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में स्कूली बच्चे वैन में या ऑटो में ठसाठस भरे होने के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं। अभिभावकों ने छोटे बच्चों के लिए स्कूल का समय बदलने की मांग की है। अभिभावक संघ के मुताबिक कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए दोपहर 12 बजे तक छुट्टी कर दी जाए। दोपहर में लू के थपेड़ों के बीच बच्चे घर पहुंच रहे हैं।

शहर तापमान
झांसी 42.6 डिग्री
बांदा- हमीरपुर 41.6 डिग्री
आगरा 41.4 डिग्री
प्रयागराज 40.6 डिग्री
अलीगढ़ 40.2 डिग्री
झांसी 42.6 डिग्री
बांदा- हमीरपुर 41.6 डिग्री
आगरा 41.4 डिग्री
प्रयागराज 40.6 डिग्री
अलीगढ़ 40.2 डिग्री