{"_id":"67f73e2baa2d8ece2c0035ba","slug":"opened-a-service-center-by-taking-a-loan-now-earning-rs-1-lakh-every-month-dm-came-to-see-startup-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप
Thu, 10 Apr 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:12 AM IST
सार
आगरा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना ने रामचंद्र के दिन ही बदल दिए। अब रामचंद्र हर महीने एक लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। जिलाधिकारी उनके सर्विस सेंटर को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी पहुंचे सर्विस सेंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से रामचंद्र ने लोन लेकर कार सर्विस सेंटर खोला। बुधवार को डीएम सर्विस सेंटर देखने पहुंचे। रामचंद्र ने बताया कि उसे एक लाख रुपये माह आय हो रही है। सभी खर्चे काटकर 20 से 25 हजार रुपये हर माह बच जाते हैं। जिनसे वह बच्चों के लिए इकठ्ठा कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
शमसाबाद, रजरई रोड पर राम चंद्र का पुराना कार सर्विस सेंटर था। लेकिन, वह सभी कार्य नहीं कर पा रहा था। डीएम को उसने बताया कि 4 लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया था। 2.50 लाख स्वीकृत हुए। 50 हजार रुपये नकद मिले। जिनसे उसने क्रेन खरीदी। अब वह कार के इंजन क्रेन से निकालकर सही करता है। 2 मिस्त्री रखे हैं। जिन्हें 33 हजार रुपये महीना देना पड़ता है। एक लाख की कमाई होती है। 50 हजार दुकान किराया व अन्य खर्चे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें - UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार लोगों के लोन हुए स्वीकृत
डीएम ने बताया कि जिले में 4 हजार से अधिक आवेदन इस योजना में लोन के लिए प्राप्त हुए हैं। एक हजार लोगों को लोन स्वीकृत हो गया है। 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन पर 10 प्रतिशत अनुदान है।