फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief: Board did not increase examination fee

राहत: बोर्ड ने नहीं बढ़ाया परीक्षा शुल्क

Fri, 03 Sep 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relief: Board did not increase examination fee
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना संकट के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों को राहत दी है। परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क पूर्ववत रखा है। साथ ही शुल्क जमा करने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में लगभग 37 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए विद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए परिषद ने 15 सितंबर तक का समय निर्धारित किया है। इस तिथि तक परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश मिल सकेगा। परीक्षार्थियों को विगत वर्ष की भांति ही हाईस्कूल संस्थागत 500 रुपये 75 पैसे एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 706 रुपये, इंटर संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए 600 रुपये 75 पैसे एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 806 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

शुल्क जमा करने का यह रहेगा कार्यक्रम
संस्थान के प्राचार्य (कक्षा 10वीं और 12वीं) द्वारा प्रवेश और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर
एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर
कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क की जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर (सुबह 12 बजे तक
जमा परीक्षा शुल्क की सूचना विलम्ब शुल्क के साथ 9 अक्टूबर 2021 तक
छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर
छात्रों के अपलोड किए गए विवरण को संशोधित करना 14 से 20 अक्टूबर,(सुबह 12 बजे तक)
यूपीएमएसपी के क्षेत्रीय कार्यालयों को ट्रेजरी पत्र की एक प्रति जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर,
व्यक्तिगत परीक्षार्थी इन केंद्रों पर आवेदन करा सकेंगे अग्रसारित
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज- हाईस्कूल बालिका
एसकेएम इंटर कॉलेज- इंटर बालक बालिका
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज-इंटर बालिका
आजाद गांधी इंटर कॉलेज-हाईस्कूल बालक
पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज अलाउद्दीनपुर-हाईस्कूल एवं इँटर मीडिएट बालक व बालिका
मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर- हाईस्कूल एवं इंटर बालक व बालिका
पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लभेड हाईस्कूल एवं इंटर बालक बालिका
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली हाईस्कूल एवं इंटर बालक व बालिका
एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली हाईस्कूल एवं इंटर बालक व बालिका
पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिढ़पुरा हाईस्कूल व इंटर बालक बालिका
माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित हो गई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना शुल्क जमा कर दें। इसी के साथ ही व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं।-एसपी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed