फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relative of the owner of Mama Frankie restaurant committed suicide shot himself while sitting in car

UP News: भांजी के जन्मदिन का काटा केक, फिर कार में खुद को मारी गोली; कैफे संचालक की मौत से उड़े घरवालों के होश

Thu, 25 Jul 2024 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 06:53 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Relative of the owner of Mama Frankie restaurant committed suicide shot himself while sitting in car
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर बाजार स्थित मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के पास बृहस्पतिवार शाम को ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कैफे संचालक निपुण कपूर ने कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मामा फ्रेंकी के संचालक हिमांशु सचदेवा के बेटे राहुल के साले थे। पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली, जिसमें से तमंचा, खोखा, माचिस, कपड़े और 2 राखी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन से पूछताछ की जाएगी। वह भांजी के जन्मदिन से पहले बहन के घर आए थे। बाहर जाने की कहकर भांजी का केक काटा। इसके बाद घर से निकलकर गोली मारी।
विज्ञापन


 

एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शाम तकरीबन 4:45 बजे निपुण कपूर अपने बहनोई के पिता के रेस्टोरेंट के बाहर सफेद रंग की कार में बैठे हुए थे। अचानक लोगों ने कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी। कार का शीशा खुला हुआ था। उससे धुआं भी निकलने लगा। यह देखकर लोग पास आए। चालक सीट पर बैठे निपणु कपूर की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। निपुण को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में मनाया भांजी का जन्मदिन, फिर मार ली गोली
मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के संचालक हिमांशु सचदेव ने पुलिस को बताया कि उनका घर सदर बाजार में ही है। निपुण उनके बेटे राहुल का साला था। वह बृहस्पतिवार को ही ग्रेटर नोएडा से आया था। 28 जुलाई को नातिन का जन्मदिन है। उन्हें (हिमांशु सचदेवा) निपुण ने बताया था कि वह थाईलैंड जाने वाला है। इसलिए भांजी के जन्मदिन पर नहीं आ सकेगा। इसलिए पहले से ही केक काटकर चला जाएगा। दोपहर में साढ़े तीन बजे बहन आकांक्षा के साथ केक भी कटवाया। घरवालों के पास जन्मदिन मनाते हुए वीडियो भी हैं। इसमें निपुण भांजी के साथ नजर आ रहे हैं। बाद में वो घर से बाहर निकल आए। इसके बाद घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed