फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Register for chess competition

Agra News: शतरंज प्रतियोगिता के लिए कराएं पंजीकरण

Fri, 17 May 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Register for chess competition
मैनपुरी। मैनपुरी जिला शतरंज खेल एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में लॉर्ड कृष्णा स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में सचिव गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 10 जून से 14 जून तक राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बिजनौर में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों के चयन के लिए 25 मई को लॉर्ड कृष्ण स्कूल में जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सफल 10 खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी डॉ. राकेश गुप्ता लॉर्ड कृृष्णा स्कूल, गजेंद्र सिंह चौहान एलआईसी, राजवीर जादौन अवधनगर, अमित शाक्य एलआईसी, कुलदीप कुमार ताल दरबाजा, कुलदीप गुप्ता सदर बाजार के यहां पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed