फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Regional Supervisor arrived to inspect the evaluation of UP Board Exam

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय पर्यवेक्षक

Sun, 19 Mar 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Regional Supervisor arrived to inspect the evaluation of UP Board Exam
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तेजी पकड़ रहा है। दूसरे दिन जिले के चार केंद्रों पर 2909 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्य़ांकन हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से पहुंचे पर्यवेक्षक तिलक सिंह ने चारों केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर तैनात किए गए 38 उप प्रधान परीक्षकों में से 33 उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से 167 परीक्षक ही उपस्थित हुए 141 परीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां दूसरे दिन इंटरमीडिएट की 6112 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर दूसरे दिन 32 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से 153 परीक्षक ही उपस्थित हुए। 155 परीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां इंटरमीडिएट की 2807 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर दूसरे दिन 46 में से 36 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 435 परीक्षकों में से मात्र 189 परीक्षक उपस्थित हुए, 246 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे। यहां दूसरे दिन 9803 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जैन इंटर कॉलेज करहल पर दूसरे दिन 527 में से 390 परीक्षक उपस्थित हुए 128 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे। यहां 54 उप प्रधान परीक्षक में से दूसरे दिन 44 उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से पहुंचे पर्यवेक्षक तिलक सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भी मौजूद रहे।



630 शिक्षकों को डीआईओएस ने दी चेतावनी
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मूल्यांकन कार्य में न पहुंचने वाले जिले के सभी 620 परीक्षक और 19 उप प्रधान परीक्षक के रूप में नियुक्ति शिक्षकों को चेतावनी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सोमवार को वे आवंटित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि मूल्यांकन शासन की प्राथमिकता में शामिल है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed