फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Regional Ayurvedic Officer was forced to leave

Agra News: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी को जबरन कर दिया गया विदा

Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Regional Ayurvedic Officer was forced to leave
मैनपुरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. सरिता सिंह को आखिरकार मंगलवार को उनके पद से जबरन विदा कर दिया गया। कुम्होल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात डॉ. देवेंद्र सिंह को चार्ज दिया गया।
विज्ञापन

डा. सरिता का तबादला कानपुर देहात के लिए हो गया था। उनके स्थान पर नए चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह को प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद डॉ. सरिता चार्ज नहीं छोड़ रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई। 14 जुलाई को डॉ. देवेंद्र सिंह अपना पदभार ग्रहण करने पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि डॉ. सरिता सिंह उसी दिन चार दिन के चिकित्सा अवकाश पर चली गई हैं और उन्होंने अपने काम का पदभार विघरई अस्पताल के डॉ. अनुराग को सौंप दिया है। डॉ. देवेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार को डॉ. सरिता सिंह से जबरन चार्ज लेकर प्रभारी जिला यूनानी अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed