फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reflection on social justice started in Agra Union Minister Ram Das Athawale inaugurated it

UP News: आगरा में सामाजिक न्याय पर चिंतन हुआ शुरू, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया शुभारंभ

Mon, 09 Sep 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आगरा में आयोजित चिंतन शिविर में हिस्सा लेने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे हैं। इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले ने दीप प्रज्वलन कर किया।

 

विज्ञापन
Reflection on social justice started in Agra Union Minister Ram Das Athawale inaugurated it
आगरा में सामाजिक न्याय पर चिंतन हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सामाजिक न्याय व अधिकारिता पर चिंतन के लिए सोमवार से आगरा में 36 राज्यों के मंत्री, सचिव, निदेशक सहित 215 प्रतिनिध जुटना शुरू हो गए। छात्रवृत्ति, पेंशन, आदर्श ग्राम, दक्षता एवं कौशल व दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की राज्यवार समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के एक्शन प्लान पर मंथन होगा। इस शिविरा का शुभारंभ  केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले ने किया। 
विज्ञापन





फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल में चिंतन शिविर के लिए रविवार शाम से प्रतिनिधियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 11 बजे उद्घाटन हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय व रोजगार राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं रामदास आठवले द्वारा पहले सत्र में संबोधित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस शिविर में मुख्य अतिथि हैं। 
विज्ञापन


दूसरे सत्र में आर्थिक अधिकारिता पर संबोधन होगा। जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर प्रजेंटेशन होगा। फिर राज्य और जिलों को दी गई ग्रांट व निर्माण योजनाओं पर चर्चा होगी। दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व प्रधानमंत्री दक्षता एवं कौशलता संपन्न हितग्राही योजना की समीक्षा होगी। तीसरे सत्र में छात्रवृत्तियां और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रजेंटेशन होगा। फिर उच्च शिक्षा की छात्रवृत्तियों पर प्रजेंटेशन होगा। शाम 4 बजे से चौथा सत्र शुरू होगा। जिसमें सामाजिक अधिकारिता पर चिंतन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंगलवार को दूसरे दिन पांचवां सत्र सामाजिक अधिकारिता की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु व तेलंगाना का प्रजेंटशन होगा। भिक्षावृत्ति, अधिसूचित वर्ग और किन्नरों के अधिकारों पर चर्चा होगी। 11 बजे से छठवां सत्र होगा। जिसमें तकनीकी विषयों पर सवाल-जवाब होंगे। अनुसूचित, पिछड़ा, दिव्यांग व सफाई कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सातवां सत्र सम्मान समारोह के नाम रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed