फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rectified coridor plan of metro ready

मेट्रो का संशोधित कॉरिडोर प्लान तैयार

Thu, 26 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 26 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
आगरा में मेट्रो ट्रेन चलाने की परियोजना के तहत कॉरिडोर को लेकर सर्वे करने वाली संस्था राइट्स, एलएमआरसी और एडीए के बीच गतिरोध का हल निकल गया है। राइट्स ने नया विकल्प प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


शहर में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए सर्वे की जिम्मेदारी राइट्स संस्था को दी गई है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी), राइट्स और एडीए अफसरों ने पिछले दिनों निरीक्षण कर मेट्रो चलाने की संभावनाएं तलाशी थीं। राइट्स ने चार कॉरिडोर फाइनल किए थे लेकिन एलएमआरसी इससे सहमत नहीं थी। अब राइट्स ने संशोधन प्लान दिया है। इसके तहत पहला कॉरिडोर सिकंदरा, बोदला रोड, एमजी रोड टू होते हुए सुभाष पार्क, दूसरा आगरा कैंट, माल रोड, ट्राइडेंट तक, तीसरा भगवान टाकीज, इनर रिंग रोड कुबेरपुर तक और चौथा सुभाष पार्क से एमजी रोड होते हुए प्रतापपुरा चौराहे पर आगरा कैंट से आ रहे कॉरिडोर से मिल जाएगा। अब फैसला एलएमआरसी को करना है। इसकी हरी झंडी मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed