फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RBS beat Dosa Plaza by 11 runs in cricket tournament

आरबीएस ने डोसा प्लाजा को 11 रनों से हराया, दूसरा मैच सिटीजन क्लब ने जीता

Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
RBS beat Dosa Plaza by 11 runs in cricket tournament
क्रिकेट
आगरा के सूरजभान क्रिकेट एकेडमी पर चल रहे प्रथम राजनलाल दीक्षित डे-नाइट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गुरुवार को शानदार मुकाबले खेले गए। पहला मैच आरबीएस कॉलेज और डोसा प्लाजा के मध्य खेला गया। आरबीएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों मे 78 रन बनाए। अर्जुन ने 15 और मयंक ने 13 रन बनाए। 
विज्ञापन


डोसा प्लाजा की ओर से मानिक ने तीन ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। डोसा प्लाजा की टीम 67 रन पर सिमट गई। डोसा प्लाजा की ओर से मानिक बेरी ने 24 और अर्पित ने 18 रन बनाए। आरबीएस की ओर से राहुल शर्मा ने तीन ओवरों में चार रन देकर तीन विकेट लिए। राहुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 
विज्ञापन


दूसरा मैच इश्का और सिटीजन क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर इश्का ने निर्धारित बीस ओवरों में 89 रन बनाए। शिवेंद्र ने 25 रन और राजा ने 16 रनों का योगदान दिया। सिटीजन क्लब की ओर से जमशेद ने चार और शाहिद अली ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटीजन क्लब ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटीजन क्लब की ओर से निखिल ने 71 रनों की पारी खेली। हरीश और आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच निखिल रहे। संयोजक प्रेम प्रभात ने बताया कि शुक्रवार को पहला मैच वैजंती देवी क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स क्लब के मध्य और दूसरा मैच राधाबल्लभ और इश्का के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed