फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raw liquor found in villages

Agra News: शराब की दुकानों पर छापे, गांवों में मिली कच्ची शराब

Fri, 27 Sep 2024 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor found in villages
कासगंज। जिले में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन और आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान वहां चेकिंग की गई। वहीं, आबकारी टीम ने आठ गांवों से कच्ची शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। सहावर एसडीएम कोमल पवार,सीओ शाहिदा नसरीन व आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने क्षेत्र में शराब की दुकानों को चेक किया। इस दौरान दुकान पर स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। बोतलों पर चस्पा क्यू-आर कोड का मिलान निकासी पास से किया गया। दुकानों पर लगे साइन बोर्ड और कैमरों को भी चेक किया। आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा कासगंज के गांव नगला सिताबी, नगला पिरौदा और पवसरा, पटियाली के गांव रुस्तमपुर और भैंसरासी, सहावर के गांव फतेहपुर, सतरोई और गुड़गुड़ी गांवों में टीम ने छापे मारे। इस दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed