{"_id":"61117f808ebc3ef4500fa5f5","slug":"raveal-bagus-pestiside-factory-agra-news-agr503175938","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। कृषि विभाग ने किरावली के अभुआपुरा में नकली कीटनाशक और खाद बनाने का खेल पकड़ा। नामी कंपनियों के नाम पर कीटनाशक-खाद बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। यहां पर 60 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ। गोदाम सील करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि अभुआपुरा के गोदाम में नकली कीटनाशक और खाद बनाया जाता है, इसके लिए कच्चा माल ट्रक में आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक पकड़ा और चालक के साथ गोदाम पर छापा मारा। यहां पर मौके पर रोहित चौधरी और विवेक बालियान मिला।
पूछताछ में विवेक ने खुद को सेल्समैन बताया, जो मोदीपुरम मेरठ का रहने वाला है। रोहित चौधरी ने बताया कि यह गोदाम उसके भाई मनीष चौधरी का है। इसे बुलाने के लिए कहा तो बताया कि वह कुछ देर पहले भाग गया है। लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। जब यह पूछा गया कि यह गोदाम कब से चल रहा है तो वह तीन-चार महीने पहले की बताई, लेकिन आसपास के लोगोें से पता चला कि यह डेढ़-दो साल से भी अधिक समय से गोदाम में नकली कीटनाशक और खाद बनाता है।
विज्ञापन
इसमें विवेक भी हिस्सेदार बताया गया है। गोदाम का निरीक्षण करने पर यहां नामी कंपनियों के रैपर, स्टीकर, बोरे, पैकिंग मशीन मिले। भारी मात्रा में तैयार और कच्चा माल भरा हुआ था। 200 से अधिक कार्टन में कीटनाशक की बोतलें भरी हुई थीं। यहां पर करीब 50 लाख रुपये का तैयार माल मिला। 10 लाख रुपये के कच्चा माल मिला, जिसमें अज्ञात केमिकल पाए गए। इनकी जांच करने के लिए नमूने लिए गए हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।