{"_id":"60ce26648ebc3e343612ac19","slug":"ratnesh-kashyap-claimed-for-the-post-of-zip-president-from-kasganj-vikas-manch-kasganj-news-agr496486061","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव- कासगंज विकास मंच से जिपं अध्यक्ष पद के लिए रतनेश कश्यप ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव- कासगंज विकास मंच से जिपं अध्यक्ष पद के लिए रतनेश कश्यप ने की दावेदारी
कासगंज। जिला पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ का क्रम शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी समर्थ यादव को चुनौती देने के लिए कासगंज विकास मंच के नाम से गठबंधन बना है। इस गठबंधन के माध्यम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 12 की बसपा की जिला पंचायत सदस्य रतनेश कुमारी कश्यप ने अपने पति वासुदेव बौबी कश्यप के साथ प्रेस कांफ्रेंस करके यह दावा किया है।
विज्ञापन
जिले की जिला पंचायत में कुल 23 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। रतनेश कश्यप ने 16 सदस्यों के उनके साथ होने का दावा किया है। उनके इस दावे में कितनी दम है ये तो समय आने पर पता चलेगा, लेकिन सपा प्रत्याशी को चुनौती देने के लिए भाजपा, बसपा के जिला पंचायत सदस्यों के अलावा निर्दलीय सदस्यों ने यह गठबंधन तैयार किया है। इस गठबंधन के 13 सदस्यों के एक साथ होने की फोटो भाजपा नेताओं के साथ पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है। रतनेश कश्यप का कहना है कि कई दलों के जिला पंचायत सदस्यों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। सभी ने मिलकर उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के नाम गोपनीय रखे गए उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।