फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration trader missing in mainpuri

मैनपुरी में व्यापारी लापता: संपर्क मार्ग पर खड़ी मिली बाइक, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Mon, 29 Nov 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में रविवार शाम को एक गल्ला व्यापारी लापता हो गया। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। इस पर पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
ration trader missing in mainpuri
व्यापारी बलराम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव सहारा निवासी गल्ला व्यापारी का रविवार शाम को करीब सात बजे लापता हो गए। वह दिनभर व्यापारियों से तगादा करने के बाद बेवर से अपने घर लौट रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। देरशाम व्यापारी की मोटरसाइकिल एक संपर्क मार्ग पर खड़ी मिली, लेकिन व्यापारी का कोई पता नहीं चला सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 गांव सहारा निवासी व्यापारी बलराम सिंह (50) कुसरमा उप मंडी में महाराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। रविवार को वह रुपयों की वसूली के लिए बाइक से क्षेत्र में गए थे। परिजनों की ओर से जब व्यापारी से संपर्क न हो पाने की सूचना कुसमरा पुलिस को दी गई। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

सड़क से 300 मीटर दूर खड़ी मिली बाइक
तलाश के दौरान व्यापारी की बाइक बेवर-कुसमरा मार्ग से तीन सौ मीटर दूर लालपुर संपर्क मार्ग पर खड़ी मिली। उस पर व्यापारी का हेलमेट भी रखा हुआ था। बाइक मिलने के बाद अपहरण का शक और गहरा हो गया है। व्यापारी का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन व्यापारी का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि परिजनों की सूचना पर व्यापारी की तलाश की जा रही है। बाइक बरामद हुई है जल्द ही व्यापारी का भी पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

पांच मिनट पहले भतीजे को किया था फोन
गल्ला व्यापारी बलराम सिंह ने अपने भतीजे कृष्णा से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे गांव खूजा के सामने पहुंचे हैं। एक स्विफ्ट कार उन्हें बार-बार ओवरटेक कर रही है। उन्होंने इस कार से खतरे की भी आशंका जताई थी। इसके ठीक पांच मिनट बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। व्यापारी की बाइक जहां मिली है वह स्थान खूजा से लगभग एक किलोमीटर दूर है।

साढ़े छह लाख रुपये की हुई थी वसूली 
गल्ला व्यापारी के गायब होने के बाद पुलिस ने उन व्यापारियों से भी संपर्क किया, जिनके पास वे वसूली के लिए गए थे। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी के पास घर लौटते समय लगभग साढ़े छह लाख रुपये थे। 

अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी के अपहरण की सूचना मिली है। स्वाट और अन्य टीमें व्यापारी की तलाश कर रही हैं। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed