{"_id":"63e4dfea3b919b673c07d5cf","slug":"ration-cards-will-be-cancelled-three-thousand-families-were-not-taking-ration-for-five-months-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड होंगे निरस्त: तीन हजार परिवारों को लगेगा झटका, पांच माह से नहीं ले रहे थे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड होंगे निरस्त: तीन हजार परिवारों को लगेगा झटका, पांच माह से नहीं ले रहे थे राशन
Thu, 09 Feb 2023 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:28 PM IST
सार
जिले में अभी 2,50,921 राशन कार्डधारक हैं। इनमें से ऐसे कार्डधारकों को चिन्हित किया गया है, जो पिछले पांच महीनों से राशन नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तीन हजार राशन कार्ड निरस्त होंगे। इन कार्डधारकों ने पांच माह से अधिक समय से राशन नहीं लिया है। विभाग ने जांच के बाद इन कार्डों को निरस्त करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में 589 राशन की दुकानें हैं। इन दुकानों से 2,50,921 राशन कार्डधारक हैं। शासन से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट एवं अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज प्रति कार्ड वर्तमान में निशुल्क दिया जा रहा है। जांच में जिले के तीन हजार कार्डधारक ऐसे हैं जिन्होंने पांच माह से अधिक समय से डीलर की दुकान से राशन नहीं लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यदि कोई कार्डधारक पांच माह तक राशन नहीं लेता है तो यह मान लिया जाता है कि अब उसको राशन की आवश्यकता नहीं है। इसलिए ऐसे नामों को सूची से हटा दिया जाता है। जांच में नाम सामने आने के बाद विभाग ने ऐसे नामों को सूची से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही नाम सूची से हट जाएंगे।
ये भी पढ़ें -
1- जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग

इसलिए किए जाएंगे निरस्त
कार्डधारकों द्वारा राशन न लिए जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग अब इन कार्डधारकों के नाम सूची से हटाएगा। जिससे जिले में कार्डधारकों की संख्या घटकर 2,47,921 रह जाएगी। इन कार्ड धारकों के नाम सूची से हट जाने के बाद विभाग अन्य जरूरतमंदों के नाम सूची में शामिल कर सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर
सूची से हटाए गए नाम