फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan would recover from non deserving

अपात्रों से होगी राशन की रिकवरी

Fri, 22 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
rashan would recover from non deserving
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड में संशोधन के लिए तीन माह का समय निर्धारित है। एक अप्रैल से राशन कार्ड की यूनिटों के आधार पर जिलों का आवंटन तय कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह निर्धारित मात्रा में ही राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड जल्दबाजी में जारी किए गए। ऐसे में सरकार ने भी माना कि गलतियां हो सकती हैं। अपात्रों के कार्ड निरस्त कर लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को कार्ड जारी किए जाने के लिए मार्च 2016 तक का समय निर्धारित किया गया। बड़ी संख्या में पात्र आनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे, इसको देखते हुए पूर्ति विभाग ने जिले में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 15 फीसदी नए राशन कार्ड नहीं जारी किए हैं। पात्रों के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। उनकी फीडिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


सर्वाधिक शिकायतें नए राशन कार्ड में यूनिटें कम होने की प्राप्त हो रही हैं। परिवार के सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड में नहीं हैं। यूनिट के हिसाब से उनको राशन दिया जा रहा है। मार्च तक इनमें भी संशोधन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो राशन की रिकवरी कराई जाएगी
आगरा। जिलाधिकारी ने बुधवार को पूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि जो अपात्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत गेहूं और चावल ले जा रहे हैं, उनसे रिकवरी कराई जाएगी। जल्द इसके आदेश जारी किए जाएंगे। अपात्रों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed