फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan dealer not working

राशन में बंद हुआ खेल तो छोड़कर जा रहे राशन डीलर

Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
rashan dealer not working
मैनपुरी। राशन वितरण में ई-पॉस व्यवस्था लागू होने के बाद कालाबाजारी का खेल बंद हो गया है। इसके बाद अब राशन डीलर इस्तीफा दे रहे हैं। अब तक 12 डीलर इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन पूर्ति विभाग इन्हें मंजूर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में राशन वितरण के लिए 800 दुकानें हैं। यहां से जिले के राशनकार्ड धारकों को राशन मिलता है। छह माह से ई-पॉस से वितरण अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते राशन वितरण में गोलमाल रुक गया है। केवल उन्हीं लोगों को राशन मिलता है जो ई-पॉस मशीन में अपना अंगूठा लगाकर राशन लेते हैं।
विज्ञापन

अब राशन डीलरों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। अब तक 12 राशन डीलर पूर्ति विभाग को इस्तीफा सौंप चुके हैं लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी इन्हें स्वीकार नहीं कर रहे। अब तक केवल दो इस्तीफे ही मंजूर किए गए हैं। जिसमें अनीता अग्रिहोत्री उद्दैपुर परमकुटी और करन सिंह चौराईपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वितरण के लिए कोटा डीलरों को शासन से मानदेय दिया जाता है। लेकिन ये अल्प होने के चलते ही डीलरों के लिए मुश्किल होती है। दरअसल उन्हें वितरण पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का ही भुगतान किया जाता है। इसके चलते अब राशन डीलर दुकानों का संचालन नहीं करना चाहते हैं।
राशन डीलर इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन अकारण कोई भी इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाएगा। सभी डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने के आदेश भी दिए गए हैं।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed