फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rash appeared on the body of children along with fever in Dhimishri

Agra News: धिमिश्री में बुखार के साथ बच्चों के शरीर में निकले दाने

Fri, 02 Aug 2024 05:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Rash appeared on the body of children along with fever in Dhimishri
फतेहाबाद। क्षेत्र के धिमिश्री गांव के मोहल्ला खटीक में बुखार के साथ दो बच्चों को दाने निकल आए हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर गांव में सर्वे किया। जिस बच्चे के शरीर में दाने निकलने की सूचना मिली थी, परिजन ने उसके सैंपल नहीं लेने दिए। टीम ने शिविर लगाकर 86 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को धिमिश्री के मोहल्ला खटीक में पंकज के पुत्र दिव्यांशु (6) और पुत्री प्रिया (4) को बुखार के साथ बदन में दाने निकलने की सूचना मिली थी। चिकित्सकों की टीम भेजकर पूरे गांव का सर्वे कराया गया। मोहल्ले में ऐसा कोई बच्चा नहीं मिला। प्रिया घर में नहीं मिली। परिजन ने दिव्यांशु का सैंपल नहीं लेने दिया। वहीं, टीम ने मोहल्ले में कुल 86 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। इनमें बुखार के 8, चर्मरोग के 32, जोड़ों के दर्द के 18, पेटदर्द के 5 मरीज शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि इस तरीके के दाने निकलने पर खसरा रूबेला के लक्षण होते हैं। पर, समझाने के बाद भी परिवार के लोगों ने सैंपल नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed