फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raped after promising help and then marriage.

Agra News: पहले की मदद, फिर शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raped after promising help and then marriage.
कासगंज। शहर के एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर कंप्यूटर शिक्षक ने छात्रा की पहले मदद की। इसके पश्चात नजदीकियां बढ़ाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोचिंग सेंटर से लेकर होटल तक कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया। अब पीड़ित छात्रा ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने वर्ष 2020 के नवंबर माह में कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग ज्वाइन की थी। कंप्यूटर शिक्षक मुनेश साहू निवासी बारहद्वारी ने छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उसे किताबें और फीस देकर उसकी मदद की। उसके बाद शादी का वादा करते हुए शारीरिक शोषण किया। नजदीकियां बढ़ाकर कंप्यूटर शिक्षक कई बार उसे शहर के होटल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। छात्रा को धोखा देकर मुनेश और किसी लड़की से शादी करने लगा। छात्रा ने आरोपी ने इस बारे में जानकारी की तो शादी की बात से इंकार कर दिया। छात्रा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराने की कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed