फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with teenager in mainpuri accused send jail by police

मैनपुरीः किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने जेल भेजा आरोपी

Fri, 12 Apr 2019 09:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
rape with teenager in mainpuri accused send jail by police
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात धर्मस्थल से लौट रही किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। किशोरी को मेडिकल के लिए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की शाम गांव के बाहर धर्मस्थल में दीपक जलाने गई थी। वापस लौटते समय गांव करीमगंज निवासी आरोपी जितेंद्र ने पकड़ लिया। आरोप है वह किशोरी को खींचता हुआ खेत में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन


रोती हुई किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की तलाश में दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed