फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with 6 years girl

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
rape with 6 years girl
पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रक्तस्राव होने के कारण मासूम की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने मासूम को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मामले की जानकारी ली है। इधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर शाम की है। आरोप है कि 6 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का 14 वर्षीय विशाल उसे फुसलाकर अपने साथ खेत पर ले गया। जहां युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रोती हुई मासूम घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित मासूम को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालांकि अभी चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। शनिवार देर रात एसपी मनोज सोनकर भी गांव पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
- प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मासूम के नाजुक अंग पर प्रहार के कारण रक्तस्राव हुआ है। मामले में जांच कराई जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed