फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape

बलात्कार पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार

Fri, 06 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, थाना नगला सिंघी पुलिस पर लगाया राजीनामा के लिए दबाव बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर दोबारा दुष्कर्म की कोशिश करने व मारपीट करने की शिकायत मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की है। थाना नगला सिंघी पुलिस पर भी आरोपी का साथ देना का आरोप लगाया है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित बीएससी की छात्रा का आरोप है कि गांव का ही दबंग युवक छह माह पूर्व उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर चुका है। लोकलाज के भय से उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। विगत 30 अप्रैल को आरोपी ने दुकान से घर आते समय पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। जिससे उसके चोटें भी आईं। चीख सुनकर लोग जुटे तो आरोपी भाग गया। जब थाना नगला सिंघी पुलिस से शिकायत की गई तो थानाध्यक्ष ने उसे अपशब्द कहे। उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव से शिकायत की तो उन्होंने थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ ने मेडिकल कराने के बाद राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे आशंका है कि आरोपी कभी भी उसके ऊपर तेजाब डाल सकता है या गोली मार सकता है। इस संबंध में एसओ से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं सीओ अभिषेक श्रीवास्तव बोले, दुष्कर्म की कोशिश की घटना के अगले दिन पीड़िता मेरे पास आई थी। शिकायत के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुष्कर्म की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed