फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape of teenage girl in BJP leader marriage home serious allegations against two honorable people

UP News: भाजपा नेता के मैरिज होम में किशोरी से दुष्कर्म...दो माननीय पर गंभीर आरोप, ये है आक्रोश की वजह

Sun, 25 Aug 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 10:17 AM IST
सार

भाजपा नेता के मैरिज होम में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में  क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि दो माननीय इस प्रकरण में दखल दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Rape of teenage girl in BJP leader marriage home serious allegations against two honorable people
rape of minor girl - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर में दलित किशोरी से भाजपा नेता के मैरिज होम में दुष्कर्म के मामले में दो माननीयों की पैरवी से ताल फिरोज खां में आक्रोश है। तनाव की वजह से पीएसी तैनात की गई है। महिलाओं का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि ने समझौैते की पेशकश की तो दूसरे ने आरोपी भाजपा नेता की जमानत कराने के लिए दबाव बनाया। शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सामने महिलाएं बिफर गईं। कहा कि ऐसे नेताओं को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन




 

ताल फिरोज खां क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं के सामने आपबीती बताई। आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि ने मैरिज होम संचालक का पक्ष लिया। महिलाओं के कहासुनी करने पर धमकाया। जनप्रतिनिधि के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। समझौता करने के लिए कहा जा रहा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed