फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape of teenage girl: Bulldozer will run on BJP leader's marriage home police ran on information

किशोरी से दुष्कर्म: भाजपा नेता के मैरिज होम पर चलेगा बुलडोजर, सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

आगरा के सदर में भाजपा नेता ने ड्राइवर के साथ मिलकर किशोरी से मैरिज होम में दरिंदगी की। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सूचना मिली कि मैरिज होम पर बुलडोजर चलेगा। सूचना पर पुलिस मौके की ओर दौड़ी, लेकिन सूचना फर्जी निकली। 
 

विज्ञापन
Rape of teenage girl: Bulldozer will run on BJP leader's marriage home police ran on information
बुलडोजर सांकेतिक और भाजपा नेता का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दुष्कर्म के मामले में आरोपों के घेरे में आए भाजपा नेता के मैरिज होम को बुलडोजर से तोड़ने की सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। हालांकि सूचना फर्जी निकली। दहशत के चलते भाजपा नेता के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन




 

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मुख्य आरोपी भीमसेन उर्फ भीमा को जेल भेजा है। वारदात भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में हुई थी। पुलिस ने भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह को बचाने के लिए मामूली कार्रवाई की। उसे शांतिभंग में चालान करके जेल भेजा। दुराचार और पॉक्सो के मुकदमे में आरोपी नहीं बनाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जाटव महापंचायत ने आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर भाजपा नेता को मुकदमे में तलब करने का आग्रह किया है। जाटव महापंचायत, भीम आर्मी सहित कई संगठनों में आक्रोश है। पीड़ित परिजन से लोग मिलने पहुंच रहे हैं। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि सुबह प्रेमचंद के भाई ने पुलिस को फोन किया। बताया कि कुछ लोग बुलडोजर लेकर आ रहे हैं। मैरिज होम तोड़ देंगे। इस सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगाई। पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई। हालांकि सूचना फर्जी थी।

 
विज्ञापन

भाजपा के माननीय ने बनाया दबाव
भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह भाजपा के एक माननीय का खास है। जाटव महापंचायत ने अपने प्रेसनोट में यह दावा किया। प्रेमचंद कुशवाह जिला जेल में बंद है। पुलिस ने शांति भंग में चालान करके उसे जेल भेजा है। पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में रिमांड नहीं बना है। विवेचक के प्रार्थनापत्र पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी।

 

माननीय ने प्रेमचंद की पैरवी में एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर सिफारिश की। कहा कि प्रेमचंद कुशवाह को तो फंसा दिया गया है। मैरिज होम उसका भले ही मगर उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे। अधिकारी ने कहा कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं। ऐसे में कोई रिस्क नहीं लेंगे। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed