फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramsevak won the gold medal in powerlifting

Agra News: पावरलिफ्टिंग में रामसेवक ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ramsevak won the gold medal in powerlifting
प्रतियोगिता के विजेता
आगरा। सिकंदरा के एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 3 अप्रैल से उत्तर प्रदेश सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू हुई है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 74 किलोग्राम वर्ग में आगरा के रामसेवक ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ सहित करीब 40 जिलों के खिलाड़ी पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। सब जूनियर बालक वर्ग 74 किलोग्राम में अलीगढ़ के नितिन पाराशर प्रथम, फिरोजाबाद के आयुष सिंह द्वितीय और सत्येंद्र कुमार तृतीय रहे। 83 किलोग्राम वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के कुणाल यादव प्रथम, प्रयागराज के अनंत राय द्वितीय और उत्सव सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 74 किलोग्राम में प्रयागराज के अभिषेक तिवारी प्रथम, गाजियाबाद के प्रिंस चौधरी द्वितीय और मिर्जापुर के पृथ्वी यादव तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि दिनेश पाराशर और नितिन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश संघ के महासचिव अमित राय के निर्देशन में आयोजित हो रही है। आयोजन में मुख्य संरक्षक देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सोई, हरदीप सिंह, सत्येंद्रेश्वरी किरण, डॉ. गिरीश दिवाकर, अशोक भदौरिया, सुभाष प्रताप, शंकर प्रताप, शैलेंद्र बघेल, सचिन दिवाकर, डॉ. वीपी सिंह, रोहित गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed