फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila staging: Lord Ram broke Lord Shiva's bow Parashuram got angry video

रामलीला मंचन: प्रभु राम ने तोड़ा भगवान शिव का धनुष, परशुराम हो उठे क्रोधित...देखें वीडियो

Thu, 26 Sep 2024 11:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 11:33 PM IST
सार

मां जानकी के स्वयंवर में दूर-दूर से राजा पहुंचे, लेकिन जनक के दरबार में कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। इस दौरान प्रभु श्रीराम ने जैसे ही धनुष को उठाकर डोरी चढ़ाई, तो वो टूट गया। तभी वहां आए भगवान परशुराम क्रोधित हो उठते हैं।
 

विज्ञापन
Ramlila staging: Lord Ram broke Lord Shiva's bow Parashuram got angry video
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजा जनक ने जानकी के स्वयंवर में भगवान शिव के धनुष पर डोरी चढ़ाने की शर्त रखी। कई राज्यों के राजा पहुंचे लेकिन कोई धनुष को हिला तक नहीं सका। तब राजा जनक और महारानी सुनयना को विचलित देख गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने डोरी चढ़ाई, धनुष टूट गया। श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। पता चलने पर भगवान परशुराम क्रोध में पहुंचे। बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में यह मंचन किया गया।
विज्ञापन





 

मुख्य मंच पर स्वयंवर के लिए राजा जनक का दरबार सजाया गया। धनुष टूटते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। श्रीराम में नारायण का रूप देख भगवान परशुराम का क्रोध शांत हो गया। जानकी अपनी सखियों के साथ रथ पर सवार होकर स्वयंवर में पहुंचीं। यह शोभायात्रा लाला चन्नोमल की बारादरी से रामलीला मैदान तक निकाली गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनंद मंगल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निमंत्रण लीला का मंचन
रामलीला महोत्सव में 27 सितंबर को निमंत्रण लीला का मंचन किया जाएगा। मीडिया प्रवक्ता राहुल गौतम ने बताया कि शाम 7 बजे से रामलीला मैदान पर लीला का मंचन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed