फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramleela this year will not burning of effigies of Ravana-Meghnath in Kasganj

कोरोना काल में नहीं होगा रावण-मेघनाथ के पुतलों का दहन, कासगंज में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

Sat, 24 Oct 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Ramleela this year will not burning of effigies of Ravana-Meghnath in Kasganj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में इस बार सौ साल से अधिक पुरानी परंपरा टूट गई है। कासगंज में रामलीला का मंचन नहीं हो रहा। रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन भी नहीं किया जाएगा। आयोजक सांकेतिक कार्यक्रम कर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। इससे रामलीला प्रेमी मायूस हैं। उधर, कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन


रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत वशिष्ठ ने बताया कि हमने रामलीला मंचन और रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले के दहन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। अब हमने सिर्फ राजगद्दी के लिए सीमित अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन



रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक राजपूत ने बताया कि सांकेतिक कार्यक्रमों की औपचारिकता धूपड़ धर्मशाला में की जा रही है। धार्मिक अनुष्ठान सीमित संख्या में किए जा रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। रामलीला मंचन न होने से मायूसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला बनाने वाले कारीगर गंगा सिंह पहलवान ने बताया कि हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। इसलिए रामलीला कमेटी ने पुतले बनाने का ऑर्डर नहीं दिया है। इससे मन उदास है। 

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। हालांकि रामकथा, रामचरित मानसपाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जलाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने कहा कि पूरी तरह गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। कहीं भी सामूहिक रूप से आयोजन नहीं होने दिए जाएंगे। पुलिस दशहरा पर्व को लेकर सतर्क है। मेलों की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed