फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramleela Agra 2024: Ganesh shobha yatra from Mankameshwar mandir

Ramleela Agra 2024: रथ में रिद्धि और सिद्धि संग विराजे गणेश, उमड़ पड़े भक्त; देखें वीडियो

Thu, 19 Sep 2024 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

आगरा में होने वाले श्रीराम के भव्य महोत्सव का शुभारंभ भोले बाबा के आंगन मनकामेश्वर मंदिर से शुरू हुआ। गणेश जी की शोभायात्रा का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने श्रीफल तोड़कर किया। 

 

विज्ञापन
Ramleela Agra 2024: Ganesh shobha yatra from Mankameshwar mandir
Ramleela Agra 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुप्रसिद्ध रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश जी की शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। एक तरफ रिद्धि और दूसरी तरफ सिद्धि बीच में विराजे पार्वती के नंदन श्रीगणेश। सजे-धजे रथ पर सवार होकर बृहस्पतिवार को यात्रा नगर भ्रमण पर निकली तो भक्त उमड़ पड़े। कई स्थानों पर भक्तों ने गणपति की आरती उतारी।
विज्ञापन





 

शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने श्रीफल तोड़कर किया। भगवान गणेश को रत्न जड़ित चांदी का चार किलो का मुकुट पहनाया गया था। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नंबर एक व दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज होकर रावतपाड़ा तिराहे पर संपन्न हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की बारिश कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि श्रीगणेश यात्रा के साथ शोभायात्राओं की शुरूआत हो गई। शोभायात्रा के साथ मुकेश जौहरी, विनोद, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

रावण दुहाई की शोभायात्रा शाम को
श्रीराम लीला कमेटी के मीडिया प्रवक्ता राहुल गौतम ने बताया कि दशानन की उसके भाइयों और पुत्रों के साथ रावण दुहाई शोभायात्रा शुक्रवार शाम को निकाली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed